शाजापुर: लड़ावत पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
शाजापुर जिले के ग्राम लड़ावद में सोमवार को एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पहुँच मार्ग और पुल का भूमि पूजन कर बड़ी सौगात दी कार्यक्रम में देवास-शाजापुर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी और शाजापुर विधायक अरुण भीमावत मौजूद रहे।