खालवा: तेज रफ्तार कार पलटी, 4 युवक घायल; जिला अस्पताल में भर्ती ,सड़क पर मची चीख-पुकार
खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकलगांव के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है