बेमेतरा SSP रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर बाजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर सेल बेमेतरा द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अंधियारखोर के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव हेतु साइबर सेल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।