सुसनेर: ऑनलाइन ठगी का नया शिकार: ननोरा में नाबालिग बालिका से ₹66200 की धोखाधड़ी, थाने में की गई शिकायत
सोयत रोड स्थित पुलिस थाने में मंगलवार शाम करीब 7 बजे, ग्राम ननोरा की एक नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, रवि माली ने उसे अपने जाल में फंसाया।आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उससे ओटीपी हासिल कर लिया और फोन पे के जरिए उसके खाते से ₹66200 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। सायबर सेल को मामला रेफर किया गया है।