कुकड़ू: आदरडीह चौका गांव में हाथी का उत्पात, मनोनीत ग्राम प्रधान का घर क्षतिग्रस्त, पत्नी घायल
कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत आदरडीह चौका गांव में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया। हाथी ने गुरुपद गोप के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय गुरुपद गोप अपने परिवार के साथ घर के अंदर सोए हुए थे। अचानक हाथी के हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह उन्होंने अपनी पत्नी, विवाहित बेटी तथा छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षित