अरवल: कांग्रेस ने चलाया 'हर घर झंडा' अभियान, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के कई घरों में लगाए गए पार्टी के झंडे
Arwal, Arwal | Apr 15, 2025 कांग्रेस द्वारा संचालित हर घर झंडा अभियान के तहत मंगलवार शाम चार बजे शहर के कई घरों में यह अभियान जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा के नेतृत्व में संचालित की गई। पार्टी के समर्थकों के घरों पर झंडे लगाए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नरकटियागंज के पूर्व विधायक विनय कुमार वर्मा भी उपस्थित मौजूद थे। इसके तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के घर में झंडा लगाया जाएगा।