ईसागढ़: भगवानपुर से 41 वर्षीय विवाहिता हुई लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
भगवानपुर गांव से एक 41 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी दिनेश सिंह ने गुरूवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 41 वर्षीय पत्नी बुधवार को घर से बिना बताये कहीं चली गई है , फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है ।