सक्तेशगढ़ आश्रम से लौट रहे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं से मारपीट कर गले से छीना मंगल सूत्र और चैन। घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुलिस चौकी पुराने थाना के पास की सोमवार की रात्रि की है। कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी बऊ पाल पांच चार पहिया वाहनों से अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ शक्तेशगढ़ स्थित आश्रम गए थे।