गिरिडीह: डुमरी थाना के घुटवाली में सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।बुधवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल मे करवाया।घटना में ईसकी मां लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल है।घुटवाली के पास पीछे से तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में नीरज की मौके पर मौत हो गई।