गोपालगंज: हजियापुर के पास खड़े ट्रक में जीप की टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा
हजियापुर के पास खड़े ट्रक में जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवान जिले के नितीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उस