झांसी: झांसी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे, चिट्ठी में लिखा-हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2026 झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे।