गुना नगर: 108 इमरजेंसी एंबुलेंस का स्टाफ रात 12:00 से करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल, DM ओर DC पर रुपए मांगने अभद्रता करने के आरोप
गुना में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस का सभी स्टाफ 13 जुलाई रात 12:00 से हड़ताल करेगा। 13 जुलाई को सभी स्टाफ ने आरोप लगाया, जिले का डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और DC स्टाफ से अभद्रता कर गालियां देते है अनैतिक रुपए की मांग करते है। जिले में दो दर्जन के लगभग 108 एंबुलेंस से 80 से 85 स्टाफ है कोतवाली में लिखित आवेदन के साथ कंपनी को भी आवेदन दिया। सुनवाई ना होने पर हड़ताल होगी।