गोला: अधूरी सड़क पर बने डिवाइडर के विरोध में गोला कस्बे के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग
गोरखपुर के गोला कस्बे में निर्माणाधीन सड़क पर अधूरे कार्य के बीच बनाए गए डिवाइडर को लेकर शनिवार को व्यापारियों और दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण पूरा होने से पहले डिवाइडर बना दिए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।