करछना: महेवा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से दो बेजुबान जंगली जानवरों की मौत, एक ग्रामीण घायल
करछना के महेवा गांव में गुरुवार देर शाम को बिजली करंट की चपेट में आने से दो बेजुबान जंगली जानवर नीलगाय की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण भी घायल हो गया। महेवा निवासी सर्वेश यादव पुत्र राजमणि यादव ने करछना थाने पर तहरीर देकर शिकायत किया है, कि गांव गांव के कुछ लोग फसल रखरखाव के लिए खेत के चारों ओर बिजली का तार लगा रखे हैं। जिसकी जद में आने से 2 जानवर की मौत