हाथरस: देवी जागरण के दौरान 1 व्यक्ति पर दबंगों ने लाठी डंडे व चाकू से किया हमला, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में देवी जागरण के दौरान गांव के दबंगों ने एक व्यक्ति पीतांबर के ऊपर लाठी डंडों पर चाकू से हमला कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।