नागौर: मूंडवा चौराहा के पास कच्ची बस्ती में एबीवीपी ने लगाया मेडिकल शिविर
Nagaur, Nagaur | Jan 18, 2025 मूंडवा चौराहा के पास कच्ची बस्ती में एबीवीपी ने लगाया मेडिकल शिविर। शनिवार को शाम छह बजे एबीवीपी जिला संयोजक पीयूष लोमरोड़ ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार को शहर की कच्ची बस्ती मूंडवा चौराहा के पास मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया।