नागौर: श्रीबालाजी पुलिस ने फर्जी कंपनी खोलकर ठगी करने वाले एक छात्र को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Jan 18, 2025 फर्जी कंपनी खोल ठगी करने वाला एक छात्र गिरफ्तार, श्रीबालाजी पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने शनिवार को देर रात आठ बजे प्रेस नेाट जारी कर बताया कि स्नातक की पढ़ाई कर रहे नागौर के एक छात्र द्वारा 5 राज्यों के लोगों से ठगी को अंजाम दिया। छात्र ने रुई से तैयार कर प्रोडक्ट बेचने का व्यवसाय शुरू करवाने तथा रुई-खळ बेचने के नाम पर यह ठगी की है।