कुचायकोट: खेम मटहिनिया गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों को किया संबोधित
बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई इबारत लिखी जा रही है।यह बात बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कुचायकोट प्रखंड के खेम मटिहिनिया गांव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में कही। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज मंगलवार को शाम 7 बजे दी गई। सरवन कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार के राज्य में महिला हिंसा में 12% की कमी हुई है।