कुचायकोट: रामपुर माधो गांव: पुलिस ने शराब तस्करी के एक फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव से पूर्व के शराब तस्करी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे दी। गिरफ्तार पूर्व के शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी का नाम सुजीत बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दी।