चूरू: कलेक्ट्रेट के सामने मनरेगा का नाम परिवर्तन करने पर कांग्रेस ने किया जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन
Churu, Churu | Dec 22, 2025 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर उसे कमजोर करने, महात्मा गांधी का नाम हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने के विरोध में सोमवार को चूरू कलेक्ट्रेट के सामने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना सुजानगढ़ विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।