दरभंगा: सदर प्रखंड की सड़कों पर व्याप्त जल जमाव की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए राजद का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
दरभंगा के सदर प्रखंड एवं सदर थाना जाने वाली मुख्य सड़क पर वर्षों से व्याप्त जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राजद नेता प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव के नेतृत्व में ग्रामीण डटे हुए है। इस संबंध में सोमवार की शाम 4 बजे जानकारी दी।