डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत बरगांव में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने जिला पंचायत सदस्य निधि से 3 लाख रूपए की लागत से यात्री प्रतीक्षालय सह दुकान निर्माण का शनिवार शाम 4:00 बजे भूमि पूजन किया। गौरतलब है की कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष जनपद सदस्य सरपंच सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।