मनेर: मनेर के अलग-अलग गांव से विभिन्न मामले में नामजद व फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Maner, Patna | Apr 5, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से पुलिस ने छापेमारी करते हुए विभिन्न मामलों में नामजद व फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी दरवेशपुर के वेद प्रकाश, विकास कुमार, खासपुर के चीकू कुमार, मोलानीपुर के रामायण यादव और छितनावा के अवधेश शर्मा बताया जा रहा है।