अनूपशहर: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल आईसीयू में भर्ती
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक मनीष कुमार की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक मनीष कुमार के शव का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।