बनमनखी: धरती बचाओ अभियान को सफल बनाने की तैयारी, बनमनखी अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक
बनमनखी। अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में ‘धरती बचाओ अभियान’ को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई।