आरा: भेलडुमरा गांव में सरकारी विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकालकर नामांकन कराने की अपील की
Arrah, Bhojpur | Apr 11, 2025 उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलडूमरा के बच्चों और शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक मनोज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रवेशोत्सव 2025 से संबंधित प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली विद्यालय के पोषक क्षेत्र में निकला । इस क्रम में वार्ड 1 और 2 के महादलित टोला में बच्चों और शिक्षकों ने विशेषरूप से घर घर संपर्क अभियान चलाया और अभिभावकों से बच्चों का नामांकन की अपील किये।