मवाना: रविवार किठौर पुलिस ने 28 नवंबर की ई-रिक्शा लूट का किया खुलासा कर बदमाशों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया
Mawana, Meerut | Dec 8, 2024 किठौर थाना प्रभारी बृजेश पाण्डेय ने बताया कि 28 नवंबर को हापुड़ रोड पर गांव शाहजमाल के रहने साजिद को बंधक बनाकर ई-रिक्शा मोबाइल,नगदी लूटी थी।पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था।रविवार को 5 बजे लूट का खुलासा कर चार तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, लूटी ई रिक्शा का सामान गंगनहर से बाबूगढ़ निवासी नवाब व बिलाल गढ़मुक्तेश्वर अठसैनी निवासी जावेद व मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा।