बाह: चंबल नदी में दूसरे दिन भी नहीं मिला पहाड़पुरा के अधेड़ का सुराग
बाह। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा निवासी राजवीर के चंबल नदी में कूदने के दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। गृहक्लेश से परेशान राजवीर ने मंगलवार को पुल से कूदने से पहले अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस को पुल पर उसकी साइकिल, कपड़े और मोबाइल बरामद हुए थे। ग्रामीणों ने पानी में तेज आवाज सुनने की पुष्टि की। बुधवार सुब