मवाना: मवाना खुर्द निवासी मनमोहन के साथ नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी एवं आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
Mawana, Meerut | Jun 29, 2026 मवाना खुर्द निवासी मनमोहन को नौकरी लगवाने के नाम पर ₹6 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था और आत्महत्या के लिए उकसाया गया था जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी मवाना पुलिस ने इस मामले में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे एक आरोपी मनजीत जटीया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।