जगाधरी: बाड़ी माजरा पुल से एंटी व्हीकल थेरैप टीम ने एक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद, भेजा जेल
राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया। जो ग्रीन विहार कॉलोनी का रहने वाला है जिसकी पहचान कर्ण के रूप में हुई है। चोरी की तीन मोटरसाइकिल इससे बरामद हुई जो उसने अलग-अलग जगह से चोरी की थी। मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करते जेल भेज दिया है।