बारसोई: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नीमतल्ला चौक पर भाकपा माले ने निकाला कैंडल मार्च
Barsoi, Katihar | Apr 26, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के नीमतल्ला चौक पर भाकपा माले की ओर से शनिवार को शाम सात बजे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक महबूब आलम भी मौजूद रहे। विधायक महबूब आलम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार से जल्द से जल्द इस आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई का मांग किया।