मेरठ: जेल चुंगी बाजार में शॉपिंग करने गए CO का पर्स चोरी, ADG ऑफिस में तैनात हैं, CCTV देखकर पुलिस जेबकतरों की तलाश में जुटी
Meerut, Meerut | Nov 2, 2024 सिविल लाइन क्षेत्र के जेल चुंगी बाजार में परिवार संग शॉपिंग करने गए CO राजीव गुप्ता का पर्स चोरी हो गया। किसी ने उनकी जेब से ही पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 5 हजार रुपयों के अलावा पैनकार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पुलिस आईकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस कुछ आइडी और जरूरी डॉक्यूमेंट थे।सीओ ने पेमेंट देने के लिए जब पेंट की जेब में हाथ डाला तो पर्स गायब था।