मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना CCTV में हुई थी कैद
Meerut, Meerut | Nov 2, 2024 भावनपुर थाना क्षेत्र में 12 साल की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। मंदिर से घर लौट रही किशोरी को आरोपी अमित ने रास्ते में रोका और छेड़छाड़ की। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए,आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।