जैतहरी: जैतहरी वन क्षेत्र में 4 हाथियों का मूवमेंट, कई गांवों में अलर्ट जारी
अनूपपुर जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनगवां बीट में 4 हाथियों का दल सक्रिय है। वन विभाग के अनुसार हाथियों का विचरण RF337 और RF338 वन क्षेत्र के भीतर हो रहा है। ये दल कुशहाई, चोड़, कुकुरगोंडा और पड़रिया गांवों के आसपास देखा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।