बांधवगढ़: उमरिया में देर रात झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों की चिंता बढ़ी
उमरिया जिला मुख्यालय सहित जिले भर में देर रात हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मार्च माह के अंत और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया था, लेकिन 2 अप्रैल की रात करीब 2 बजे तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।हालांकि इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फ़सले पक कर खड़ी है।