थाईलैंड से ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे दो भारतीय हवाई यात्री को कस्टम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 करोड़ का 14 किलो 25 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है। यह लाल और ग्रे रंग के ट्रॉली बैग के अंदर छुपाकर लाया गया था।