ऊंचाहार: जमुनापुर चौराहे पर जंगल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर गोकना रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे घने जंगल में रविवार की दोपहर, संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई, आग का गुबार देख लोगों में अफरा तफरी मच गई, आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।