करकेली: जनपद पंचायत करकेली मे 29 जून को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन के संबंध मे पत्र जारी
जनपद पंचायत करकेली मे 29 जून को मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है।जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को उक्त आयोजन के सम्बंध मे निर्धरित तिथियों के अनुरूप आवेदन 15 जून तक आनलाइन कर आवेदनो का सत्यापन कार्य पूर्ण कर जनपद पंचायत मे जमा करें।