अनुमंडल कार्यालय नीमचक बथानी में शनिवार को अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। जिसमें राशन के दुकानों के बारे में बताया गया कि ससमय खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है। लेकिन गेहूं की क्वालिटी जो है और अच्छी करने की जरूरत है। लोगों ने बताया कि बाजारों में जाम की समस्या प्रतिदिन बनी रहती है। बैठक में गैस गोदाम के मालिकों का लगातार अनुपस्थित होना गंभीरता का विषय है।