धमतरी: रांवा के लोगों ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया घेराव, FCI गोदाम निर्माण का किया विरोध
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत रांवा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर FCI गोदाम निर्माण निरस्त करने की मांग की है। शासन ने गोदाम के लिए 20 एकड़ भूमि चिन्हित की है, जो गांव का एकमात्र चारागाह है, यहीं मुक्तिधाम भी है। ग्रामीणों का कहना है कि गोदाम बनने से पानी निकासी रुकेगी, फसल नष्ट होगी। गांव में 2500 मवेशी व 1500 बकरियों के लिए चारा संकट होगा।