आज मंगलवार को शाम 5 30 बजे के करीब दुमका के टीन बाजार चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। चाईबासा में नो एंट्री की मांग को लेकर आंदोलन के रहे स्थानीय लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में सीएम का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने किया।