बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर की रहने वाली महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर की रहने वाली मुमताज बेगम ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसका निकाह बारादरी थाना क्षेत्र के काका टोला निवासी रऊफ अहमद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ था निकाह के बाद से ही पीड़िता का पति उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करता था गंदी-गंदी गालियां देता था और जान से मारने की धमकी देता था और दहेज की मांग करता था।