हनुमानगढ़: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद मामले में स्लॉट सिस्टम के विरोध में व्यापारियों ने की खरीद बंद
हनुमानगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में परेशानियां रुकने का नाम नहीं ले रही। 3 दिन पूर्व जिले में शुरू हुई गेहूं खरीद के बाद अब हनुमानगढ़ टाऊन के व्यापारियों ने स्लॉट सिस्टम हटाने की मांग को लेकर खरीद बंद कर दी। व्यापारियों का कहना है कि स्लॉट सिस्टम के कारण सभी व्यापारी गेहूं खरीद नहीं कर पा रहे है।