दरभंगा: दोनार इंडस्ट्री की बेकरी में रसोइया की मौत, मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस
दरभंगा मे दोनार इंडस्ट्री में स्थित एक ब्रेकरी में कार्य कर रहे रसोइया की मौत बीती रात हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर परिजनों ने हंगामा किया। वही ब्रेकरी के मालिक के द्वारा इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध मे रविवार को दिन के 12.30 बजे जानकारी दी।