शामली: दिल्ली—देहरादून कॉरिडोर पर थार की टक्कर से बाइक पर सवार शामली जनपद के 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Shamli, Shamli | Apr 25, 2026 शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही घटना में शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के ख्यावडी कट के पास दिल्ली—देहरादून कॉरिडोर पर एक तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक पर सवार होकर सहारनपुर जा रहे शामली जिले के गांव हरड़ निवासी राजू व गांव हिरनवाड़ा निवासी राजेंद्र व सुभाष की मौत हो गई। टक्कर के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोडकर फरार हो गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।