खुरई: खिमलासा रोड स्थित सुदामा धर्मकांटा के पास स्थित भूसे की गोदाम में लगी आग, 3 दिनों से लगी है आग, लाखों का नुकसान।
Khurai, Sagar | Jun 14, 2026 खिमलासा रोड पर तलापार तिराहे के पास स्थित सुदामा धर्मकांटे के बाजू में भूसे की गोदाम में लगी आग, आग 3 दिनों से लगी हुई हैभूसा गोदाम मालिक आदर्श अग्रवाल ने बताया कि 12 जून की सुबह चौकीदार ने गोदाम के पीछे धुंआ देखा था, आग देखी थी तभी से बुझाने का काम चल रहा है, आग बुझ जाती लेकिन फिर भड़क जाती, भूसे की आग ऊपर नहीं दिखती, आग से 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।