मांझी: अहमदाबाद से घर लौट रहा युवक लापता, पिता को अब भी है बेटे के लौटने का इंतजार
Manjhi, Saran | May 3, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के नटवर गोपी गांव निवासी 30 वर्षीय रमन कुमार पंडित बीते 14 मार्च से लापता है। युवक अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था और मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर घर लौटने के निकला था। रास्ते में उससे बात हुई बातचीत के दौरान वह बाद में बात करने को कहा फिर उसकी मोबाइल स्विच ऑफ हो गई। आज तक पता नहीं चला और इधर मां भी चल बसी, बेटा भी नहीं लौटा।