नवादा: नवादा में 7 फरवरी 2026 को रोजगार कैंप, शिक्षक पदों के लिए ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
Nawada, Nawada | Feb 5, 2026 नवादा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा 7 फरवरी 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) नवादा के प्रांगण में लगेगा।