भीलवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का पूर्ण संतुष्टि के साथ त्वरित निस्तारण करें।