परबत्ता: अगुवानी राका गांव में फिर बड़ी चोरी, 15 दिनों में दूसरी वारदात से ग्रामीणों में दहशत
परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी राका गांव में 15 दिनों के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। एक बार फिर चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।